Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: निगम आयुक्त द्वारा सभी विभागों को बकाया राशि की वसूली के सख्त निर्देश

admin

Sun, Mar 2, 2025

रतलाम 1 मार्च । नगर निगम से संबंधित करों की बकाया राशि शत-प्रतिशत 31 मार्च तक वसूल किये जाने हेतु निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने संपत्तिकर, जलकर, राजस्व, विकास शाखा, लायसेंस विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधितों को निर्देशित किया।

संपत्तिकर विभाग : निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने सर्वप्रथम संपत्तिकर विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि संपत्तिकर के ऐसे बड़े बकायादार जिन्होने अपनी बकाया राशि जमा नहीं कराई उन्हे नोटिस जारी कर बकाया राशि वसूल की जाये अन्यथा कुर्की की कार्यवाही जाये।

राजस्व विभाग : राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने निर्देशित कि नगर निगम स्वामित्व के मार्केट की दुकान एवं गुमटी के ऐसे बड़े बकायादार जिन्होने अपने किराये की राशि जमा नहीं कराई है उन्हे 4 मार्च मंगलवार तक बकाया किराया राशि जमा कराने हेतु नोटिस जारी किया जाकर राशि वसूल की जाये अन्यथा बुधवार 5 मार्च से दुकान, गुमटी सील करने की कार्यवाही की जाये।

जलप्रदाय विभाग : निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने जलप्रदाय विभाग की बकाया वसूली की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि बकाया राशि सख्ती से वसूल की जाये अन्यथा संबंधित के नल विच्छेन की कार्यवाही की जाये, साथ अवैध से वैद्य नल कनेक्शन की कार्यवाही में तेजी लाई जाये।

विकास शाखा : इसके अलावा विकास शाखा की समीक्षा के दौरान निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने निर्देशित किया कि विकास शाखा की विभिन्न योजनाओं के भवन, भूखण्ड के लीजरेंट की राशि शत-प्रतिशत वसूल की जाये। इसके अलावा ऐसी दुकानें जिनका लायसेंस नहीं बना है उनके लायसेंस बनाये जाये, लायसेंस नवीनीकरण व लायसेंस फीस वसूल की जाये।

आयोजित बैठक में उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, सहायक यंत्री सुहास पंडित, उपयंत्री बी.एल. चौधरी, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल के अलावा देवेन्द्र पुरोहित, नीरज यादव, वासुदेव बैरागी, सतीश यादव, प्रियंका पाल, महेश व्यास, विष्णु कुमावत, ऋषि पंड्या, राजेन्द्र सिंह राठौर, जितेन्द्र सिसोदिया, पवन सोलंकी, राजेश डोडिया आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें