Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

संत निवास निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन : संतो के सानिध्य से मिलती सतह कार्य करने की प्रेरणा : महापौर पटेल

Raj Kumar Luniya

Wed, Apr 30, 2025

रतलाम 28 अप्रैल। संसार में सहज होना कठिन है व असहज होना संसार का सिद्धांत है, श्रेष्ठ संत अगर आपको मिल जाये तो यह समझना कि आपने ईश्वर को पा लिया है। उक्त उद्गार श्री श्री 1008 महामण्डेलश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज (श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा) ने त्रिवेणी परिसर में निर्मित होने वाले संत निवास निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि संत निवास निर्माण कार्य का भूमि पूजन होने से मुझे लगने लगा है कि डोंगरे महाराज ने अपनी मूर्ति स्थापना के साथ ही संत निवास में अपने निवास की भी व्यवस्था कर ली है इस व्यवस्था का श्रेय महापौर प्रहलाद पटेल को जाता है। उन्होने कहा कि जैन संतो के रूकने के लिये मैंने उपाश्रय तो बहुत देखें है किन्तु सनातनी संतो के रूकने के लिये मुझे कोई संत निवास देखने को नहीं मिला है। महापौर प्रहलाद पटेल ने संतो के रूकने के लिये संत निवास निर्माण करवाकर उत्तम कार्य किया है।

श्री श्री 1008 नर्मदानन्द जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि वसुदेव कुटुम्बकम् की भावना सनातन धर्म में होती है, जिस भूमि पर हम रह रहे हैं वह संतो के आध्यात्म की भूमि है। उन्होने कहा कि त्रिवेणी आश्रम से मैं प्रारंभ से ही जुड़ा हुआ हूॅं भगवान नित्यानंद जी के 150 वर्ष पुराने आश्रम के बारे में चर्चा करते हुए उन्होने मंच व समस्त सनातनियों से अपील की कि बाजना बस स्टेण्ड से नित्यानन्द आश्रम तक के मार्ग का नाम नित्यानन्द आश्रम पहूंच मार्ग रखा जाये।

राष्ट्रीय गौ सेवा अध्यक्ष अजीत महापात्र ने इस अवसर पर कहा कि संत निवास हिन्दुत्व का ही भाव है, मेरी सनातनियों से अपील है कि संतो का जो भोजन हो वह गौ आधारित होना चाहिये जैसे दूध, दही, घी।

महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि संत निवास निर्माण का भाव मुझे त्रिवेणी से ही आया था आज मेरा यह भाव साकार होने पर जो मुझे जो खुशी प्राप्त हुई है वह मैं शब्दों से बता नहीं सकता। उन्होने बताया कि 5000 स्क्वेयफीट में संत निवास का निर्माण होगा जिसमें 5 कमरे मय सुविधाघर, 2 सत्संग हॉल, भवन के सामने उद्यान का निर्माण होगा व उद्यान में झूले व लाईटिंग की व्यवस्था होगी जो रतलाम शहर में आने वाले संतो के लिये उपयुक्त होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर धार्मिक नगर है यहां संतो का आना जाना लगा रहता है, महापौर प्रहलाद पटेल ने संतो के रूकने हेतु संत निवास का निर्माण करवाया जा रहा है वह प्रशंसनीय है।

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि महापौर प्रहलाद पटेल की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि आज हम प्रदेश के पहले संत निवास के निर्माण का भूमि पूजन करने जा रहें है।

इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।कार्यक्रम का संचालन नन्दकिशोर पवांर ने किया व आभार नेता पक्ष एवं जलकार्य तथा सीवरेज समिति प्रभारी भगत सिंह भदौरिया ने माना।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

संत निवास निर्माण

भूमि पूजन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें