Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: खाद्य सुरक्षा अधिकरियों द्वारा निरीक्षण, मिलावट की शंका में 38 हजार की मिर्च पाउडर जप्त : 📸 Video

admin

Sun, Feb 18, 2024

रतलाम 17 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में  खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकरियों द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान  के तहत  शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जावरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर दूध एवम दूध से बने खाद्य पदार्थो के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए।

दल द्वारा शुक्ला मावा भट्टी ग्राम मोर्या से मावे के दो नमूने लिए गए  कंचनश्री दूध डेयरी बेगमपुरा जावरा से गाय के दूध के दो नमूने लिए गए। एडवांस मार्केटिंग आजाद चौक जावरा से उमंग घी और सिल्वर कॉइन सनफ्लोवर ऑयल के नमूनेरवि ट्रेडर्स खाचरोद रोड़ जावरा से लाल मिर्च पाउडर और सेव की मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। साथ ही मिलावट की शंका में 38 हजार रूपए मूल्य की मिर्च पाउडर जप्त की गई। इसके बाद गुरुकृपा मिष्ठान भंडार से मावा ओर बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए। साथ ही मावे में मिलावट की शंका में 30 हजार रूपए मूल्य का मावा जप्त किया गया।

लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर  खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी ।  सभी संस्थानों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवम गुणवात्तायुक्त खाद्य पदार्थो के संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा आधिकारी ज्योति बघेल एवम प्रीती मंडोरिया द्वारा की गई।आगे भी कार्यवाही जारी रहेंगी।

https://youtu.be/egPOTtFbTec?si=pVBbTRKmencvD7gW

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें