Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: मिलावट से मुक्ति अभियान : जिले के 245 नमूने की जांच रिपोर्ट में 18 नमूने हुए फेल

admin

Fri, Sep 8, 2023

रतलाम 07 सितंबर 2023/ राज्य शासन के मिलावट से मुक्ति अभियान का सफल क्रियान्वयन कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले में जारी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार नमूने लेकर कार्रवाई की जा रही है। रतलाम जिले से प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गए नमूनों में से 18 नमूने फेल पाए गए हैं जिनके प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय में दर्ज किए गए हैं जो कि विचाराधीन है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा ने बताया कि विगत माह अप्रैल से लेकर अगस्त तक जिले के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो, दुकानों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जाकर 253 नमूने प्राप्त किए गए जिनकी जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। इनमें मिलावट की शंका के आधार पर 1 लाख 16 हजार रूपए मूल्य का मावा और घी भी सम्मिलित है जिसकी जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

भोपाल प्रयोगशाला से जिले के 245 नमूने की जांच रिपोर्ट में 18 नमूने फेल पाए गए जो अपर कलेक्टर रतलाम के न्यायालय में दर्ज करके निर्णय हेतु विचाराधीन है। कुल 1 लाख 50 हजार रुपए जुर्माना राशि भी जमा की गई है।  विगत 5 महीना में लाइसेंस और पंजीयन से जिले में 8 लाख 99 हजार रुपए का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें