Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: कांग्रेस की घोषणा : बाजार बैठक शुल्क गरीबों पर जुल्म, लागू हुआ तो जेल भर देंगे

admin

Sat, Mar 29, 2025

रतलाम मप्र। नगर निगम द्वारा बाजार बैठक पुन: प्रारंभ किए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम के गेट पर भव्य जनसंसद का आयोजन किया । जिसमें 700 से अधिक खोमचे, टोकरे, ठेलागाड़ी तथा गुमटी में व्यवसाय करने वाली महिला तथा पुरुष शामिल हुए । जनसंसद में फल विक्रेता गोपाल तथा जितेन्द्र के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर भाजपा ने बाजार शुल्क को वापस नहीं लिया , तो कोई भी शुल्क नहीं देगा इस । अवसर पर 8 से ज्यादा सड़क पर बैठकर सब्जी बेचने का व्यवसाय करने वाली महिलाओं ने भी अपने उद्बोधन में महापौर को जमकर खरी-खोटी सुनाई ।

जनसंसद को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने कहा कि इतनी संख्या में जन सैलाब का आना इस बात का प्रमाण है की जनता भाजपा के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने का मन बना चुकी है । कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस संघर्ष में गरीबों के साथ है । हम जेल भर देंगे , लेकिन गरीबों का शोषण नहीं होने देंगे ।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि चोर दरवाजे से लाया गया बाजार बैठक शुल्क का प्रस्ताव गैर कानूनी होने के साथ-साथ भाजपा के फेकू चरित्र का पैमाना है। विधायक महोदय क्यों नहीं बोल रहे हैं । हम गरीब जनता के साथ है, उनके लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे । लाठी भी खाएंगे गोली भी खाएंगे ।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने कहा कि तात्कालिन मुख्यमंत्री शिवराज जी ने 9 जुलाई 2022 को धानमंडी की सभा में बाजार बैठक शुल्क परमानेंट बंद करने की घोषणा की थी । विधायक तथा महापौर अपने मुख्यमंत्री की घोषणा भूल गए, गरीब जनता तब तक शुल्क न देगी, जब तक शिवराज जी आकर ना कहे कि मैंने झूठ बोला था ।

कांग्रेस नेता तथा पाषर्द एवं आम नागरिक काले रंग के एर्पीन पहने हुए थे, जिस पर विभिन्न प्रकार के नारे लिखे हुए थे ‌ । सभा स्थल पर रह रहकर महापौर के खिलाफ जम कर नारेबाजी हो रही थी । एक सब्जी विक्रेता महिला ने कहा हमें जहर दे दो, एक फल विक्रेता ने कहा चाहे हमारी गर्दन काट दो हम टैक्स नहीं देंगे।

जनसंसद के बाद सारे लोग कांग्रेस पार्षद दल को नगर निगम परिषद में भाग लेने के लिए नगर निगम भवन के मुख्य दरवाजे तक छोड़ने गए । उनको सब्जी की माला पहना कर उनका सम्मान किया गया । 15 मिनट तक जमकर नारेबाजी की और सारी सब्जी नगर निगम के गेट पर बिखेर दी ।

जनसंसद में यासमीन शैरानी, शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह पार्षद वहीद भाई शेरानी, सलीम मोहम्मद बागवान, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, रजनीकांत व्यास ,केएल‌ गौसर , विशाल कंडारे, हितेश पैमाल,विजय उपाध्याय,गोपाल चंदवादिया आदि ने भी अपनी बात कही । जनसंसद का संचालन बसंत पंड्या ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें