Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: घर के बाहर वाहन पार्क करने पर देना होगा शुल्क, गुमटी किराया 100 रूपये प्रतिदिन, रात में हटाना अनिवार्य

admin

Sat, Mar 1, 2025

रतलाम 28 फरवरी । महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम राजस्व सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी दिलीप गांधी की अध्यक्षता में आहूत हुई जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर अनुशंसा की गई। आयोजित बैठक में समिति द्वारा अनुशंसा की गई कि ऐसे वाहन मालिक जो कि अपने घर के सामने फुटपाथ पर वाहन को पार्क करते हैं उनसे शुल्क वसूला जाये साथ ही समिति द्वारा यह भी अनुशंसा की गई कि गुमटी किराया 100 रूपये प्रतिदिन के मान से लिया जाये तथा जिसके नाम से गुमटी है वही गुमटी में व्यवसाय करें अन्य के द्वारा व्यवसाय करने पर गुमटी को हटा दिया जाये।

समिति द्वारा अनुशंसा की गई कि ऐसे फुटकर विक्रेता जो कि ठेले एवं चलित गुमटी में अपना व्यवसाय करते है वे रात्रि में अपने ठेले एवं गुमटी अपने घर लेकर जाये। समिति द्वारा अनुशंसा की गई कि गन्ना रस व्यवसायियों से स्क्वेयर फीट के मान से शुल्क वसूला जाये, प्लॉस्टिक के ग्लास का उपयोग ना करें, स्वच्छता का पूर्णतः ध्यान रखे एवं कचरा पात्र अनिवार्य रूप से रखें। इसके अलावा नगर निगम द्वारा आयोजित मेलो की व्यवस्थाओं में पुरी तरह सुधार किया जाये।

संपत्तिकर वसूली की जानकारी लिये जाने पर बताया गया कि गत वर्ष 13.52 तथा इस वर्ष 14.64 करोड़ की वसूली हुई है इस पर समिति द्वारा वसूली ओर अधिक बढ़ाने की अनुशंसा की गई। आयोजित बैठक में समिति प्रभारी दिलीप गांधी के अलावा समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया, राजस्व प्रभारी राजेन्द्रसिंह पवांर के अलावा हरीश मिश्रा, उषा दुबे, देवेन्द्र पुरोहित, ऋषि पंड्या, पवन सोलंकी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें