Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: रतलाम जिले की जावरा तहसील पहुंचकर संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने राजस्व महा अभियान की समीक्षा की

admin

Sun, Aug 4, 2024

रतलाम 3 अगस्त 2024 । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार उज्जैन संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता द्वारा संभाग के जिलों में भ्रमण कर राजस्व न्यायालयों में राजस्व महा अभियान के क्रियान्वयन की सतत मॉनीटरिंग की जा रही हैं।  संभागायुक्त श्री गुप्ता ने शनिवार को राजस्व महाअभियान के तहत रतलाम जिले की जावरा तहसील एवं ढोढरनायब तहसीलदार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति का जायजा लिया। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने एसडीएम तथा तहसीलदारों को ई केवाईसी तथा नक्शा तरमीम पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए इस दौरान कलेक्टर श्री राजेश बाथम उपस्थित थे। संभागआयुक्त ने निर्देश दिए कि गांव गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को जानकारी दी जाए कि लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से भी खसरे का आधार ई-केवाईसी किया जा रहा है।


संभागायुक्त ने विशेष मुहिम चलाकर 5 दिनों में नक्शा तरमीम का कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए उन्होंने समस्त पटवारी को एक साथ बिठाकर मुहिम को पूरा करने के लिए निर्देशित कियासाथ ही उन्होंने राजस्व महा अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए । संभागायुक्त ने राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत विशेष मुहिम चलाकर सभी पटवारियों के साथ पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों की ड्यूटी लगाकर पांच दिवसों में समग्र आधार खसरा ई केवाईसी का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। 
    
 नामांतरण बटवारा के प्रकरणों में यदि 15 दिन में कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो ऐसे प्रकरणों को अविवादित मानते हुए , आवेदक की उपस्थिति की अनिवार्यता नहीं रखते हुए प्रकरण का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें इस आशय के निर्देश भी संभागायुक्त श्री गुप्ता ने  तहसीलदारों को दिए ।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने सख्त निर्देश दिए की राजस्व न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का 24 घंटे के अंदर संबंधित पटवारी से अमल सुनिश्चित करवाए और आदेशों के अमल का प्रतिवेदन आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कर निराकरण अपलोड करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव उपायुक्त राजस्व श्री रंजीत कुमार,उपायुक्त भू अभिलेख श्रीमती गरिमा रावत, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें