Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा घर पर ही मतदान की सुविधा प्राप्त कर मताधिकार का उपयोग किया गया

admin

Sat, May 4, 2024

रतलाम 03 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों सैलानारतलाम शहररतलाम ग्रामीण तथा जावरा में दिव्यांग मतदाताओं एवं 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के मतदाताओं द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई घर पर ही मतदान की सुविधा का लाभ उठाते हुए शुक्रवार को अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम द्वारा नियुक्त किए गए मतदान दलों द्वारा 85 प्लस तथा दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर उनको मताधिकार की सुविधा प्रदान की गई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में दिव्यांग श्रेणी के कुल 61 तथा 85 प्लस के कुल 342 मतदाता बताए गए हैं। इनमें से 85 प्लस के 319 तथा दिव्यांग श्रेणी के 58 मतदाताओं द्वारा अपने घर पर अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। रतलाम ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 प्लस के 41 मतदाताओं तथा 5 दिव्यांग मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। यहां पर बचे हुए एक मतदाता को घर पर मताधिकार की सुविधा देने का कार्य आगामी 7 मई को किया जाएगा।

इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना में 85 प्लस के 34 तथा दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत रूप से दिव्यांग श्रेणी तथा 85 प्लस के मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया गया है। इसके अलावा जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा में शुक्रवार को 85 प्लस के कुल 162  मत दाताओं में से 149 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार दिव्यांग श्रेणी के कुल 33 मतदाताओं में से 32 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले के आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा मई को दिव्यांग तथा 85 प्लस मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें