Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: मतदान नहीं करने की अपील पर शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

admin

Mon, Apr 29, 2024

रतलाम 29 अप्रैल 2024/ जिले के ग्राम मेलघाटी प्राथमिक विद्यालय, संकुल शासकीय कन्या उमावि रावटी के शिक्षक श्री मानसिंह देवदा को कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर जनजाति समाज से लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान नहीं करने की अपील की गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शासकीय सेवकों की सहभागिता से स्वीप कार्यक्रमों को संचालित कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जा रही है। शिक्षक द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया है, उनका यह कृत्य गंभीर रूप से आपत्तिजनक होकर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता को दर्शाता है, स्पष्ट करता है कि वे शासकीय सेवा के प्रति कर्तव्य परायण नहीं है। अतः शिक्षक को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय सी एम राइस विद्यालय सैलाना रखा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें