Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समय सीमा पत्रों की बैठक मे निगमायुक्त को नालों की सफाई हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु दिए निर्देश

admin

Mon, Apr 24, 2023

रतलाम 24 अप्रैल 2023/ शहर में नालों में व्याप्त गंदगी को देखते हुए निगम आयुक्त सुनिश्चित करें कि निगम अमले द्वारा नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए। नालों पर जाली लगाई जाए। जिले में अवैध उत्खनन ,परिवहन की खबरे आ रही हैं। जिला खनिज विभाग जागरुक रहकर कडी कार्यवाही करे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा सोमवार को समयावधि पत्रों की बैठक में दिए गए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए कि माह की 5 तारीख तक 75 प्रतिशत, 10 तारीख तक 80 प्रतिशत तथा 20 तारीख तक 85 प्रतिशत कुल वेटेज स्कोर प्राप्त करें। सभी शिकायतें अटेंड करें, गुणवत्तापूर्वक निराकरण करें। गुणवत्तापूर्वक निराकरण के लिए अतिरिक्त अंक मिलते हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक आयुक्त डीपीसी, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया क्योंकि इनकी प्रगति विगत समीक्षा में कमजोर पाई गई थी, इनमें श्रम, शिक्षा, वित्त विभाग भी शामिल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें