: कर्मचारी कालोनी में बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क : महापौर द्वारा किया गया निर्माण कार्य का शुभारंभ
admin
Sun, Mar 23, 2025
रतलाम 23 मार्च । वार्ड क्रमांक 8 स्थित कर्मचारी कालोनी में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रिय पार्षद तथा वित्त एवं लेखा समिति प्रभारी पप्पु पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष विवेक शर्मा व क्षेत्रिय रहवासी उपस्थित थे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस असवर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कर रही है, नागरिक भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए रतलाम को स्वच्छ-सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल का उपयोग ना करें घर से निकलते समय कपड़े या जूट का थैला अवश्य साथ में लेकर जायें।
इस अवसर पर वार्ड संयोजक विजय पाटीदार, पुरूषोत्तम जोशी, ओमप्रकाश सोलंकी, यशवंत सिंह चौहान, गोरधन सिंह भाटी, ईश्वर लाल पांचाल, कृष्णा राठौड़, तोलीराम शर्मा, व्यास, बैरागी, कमल शर्मा, राजकुमार सोनी, मुकेश टेलर, भरत गुर्जर, नरेंद्र सिंह राठौर सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन