Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: क्रिश्चियन कॉलोनी, गणेश नगर व लोक कल्याण नगर में बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

admin

Wed, Mar 6, 2024

रतलाम 6 मार्च । वार्ड क्रमांक 5 स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में 12 लाख की लागत से नवीन सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, नेता पक्ष एवं क्षेत्रिय पार्षद श्री भगतसिंह भदौरिया, पार्षद श्री शक्तिसिंह राठौर, श्री लोकेश जायसवाल, धर्मवीर सिंह, जुझारसिंह तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।

महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि हमने जो वादे किये वह निभायें हैं शेष बचे हुए कार्य भी शीघ्र पुरे होंगे, विकास के लिये हम दृढ़ संकल्पित है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

वार्ड क्रमांक 8 स्थित गणेश नगर व लोक कल्याण नगर में 15.48 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व नवीन पेयजल पाईप लाईन बिछाये जाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद व महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।


महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है ओर इसी दृढ़ संकल्प के साथ नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है व निरंतर करवाती रहेगी। उन्होने कहा कि हम विकास कार्य करवा रहे है आप बस नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री तोलाराम शर्मा, कमलेश मालवीय, राजेन्द्र सोड़ा, महेन्द्रसिंह राठौर, विजय पाटीदार, मुकेश शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, अनारसिंह सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें