Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: 1.98 करोड़ से सड़कों व 25 लाख से संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन संपन्न

admin

Sat, Sep 2, 2023

रतलाम 2 सितम्बर । सेवा ही भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक नेता नागरिकों की सेवा के लिये हमेशा तत्पर है, नागरिकों से किये वादो को तेजी से पुरा कर रहे हैं। उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने वार्ड क्रमांक 8 स्थित कोमल नगर में 97 लाख, महेष नगर में 94 लाख, सौभाग्य नगर में 7.58 लाख से की लागत से नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु सड़क निर्माण कार्य कराये जाने व 25 लाख की लागत से संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराजसिंह जी चौहान की संवेदनशीलता के चलते प्रदेश की सभी अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण हो पाया है। हमने अवैध कॉलोनियो के नियमितिकरण की आवाज उठाई थी जो ओर इसके लिये हमने लम्बी लड़ाई लड़ी है, इसके परिणाम स्वरूप अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण होकर नागरिक अधोसंरचना के कार्य करवा रहें है। इन कॉलोनी के निवासी अब वैध कॉलोनी जैसी सुविधाऐं प्राप्त करेंगे व उनका जीवन स्तर उंचा होगा।

महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैं ओर मेरी परिषद का कर्तव्य है कि नागरिकों से किये वादो को पुरा करूं ओर रतलाम नगर में महानगर की तरह सुविधाऐं उपलब्ध करायें। हम विधायक माननीय श्री चेतन्य काश्यप साथ मिलकर शहर विकास का कार्य करेंगे ओर रतलाम की तस्वीर बदलेंगे। नगर निगम चुनाव के दौरान हमने जनता से जो वादे किये थे उन वादों में से 80 प्रतिशत वादो को हम पुरा कर चुके हैं ओर आने वाले वर्षो में भी तेजी से विकास कार्य करेंगे।

निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर में चारो ओर विकास कार्य हो रहे हैं, अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण होकर उनमें विकास कार्य प्रारंभ होने से शहर विकास को ओर अधिक गति मिलेगी व नगर से महानगर बनने में गति मिलेगी।

वार्ड क्रमांक 8 स्थित कोमल नगर में 97 लाख, महेश नगर में 94 लाख, सौभाग्य नगर में  7.58 लाख से की लागत से नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु सड़क निर्माण कार्य कराये जाने व 25 लाख की लागत से संजीवनी क्लीनिक़ इस तरह कुल 2.23 करोड़ से अधिक की लागत से नागरिक अधोसंरचना के कार्य कराये जाने के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन विधिवत् पुजा-अर्चना कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें