Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: 10 हजार हितग्राहियों को 131 करोड़ रुपए से अधिक राशि के लाभ वितरित किए गए

admin

Thu, Feb 23, 2023

रतलाम 23 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार रतलाम में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया जहां शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं में जिले के लगभग 10 हजार हितग्राहियों को 131 करोड़ रुपए से अधिक राशि के लाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, श्री राजेन्द्रसिंह लूनेरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े, महाप्रबंधक उद्योग श्री मुकेश शर्मा, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण पाठक, उप संचालक उद्यानिकी श्री त्रिलोकचंद वास्कले, नगर निगम के उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री दिलीप सेठिया, स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाएं तथा अन्य योजनाओं के हितग्राही उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से दिए गए उद्बोधन का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना, टंट्या मामा योजना, बिरसा मुंडा योजना, भीमराव अंबेडकर योजना, संत रविदास योजना, आचार्य विद्यासागर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एनआरएलएम की स्वयं सहायता समूह योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। पीएम स्वनिधि में 10 हजार, 20 हजार तथा 50 हजार ऋण के लाभ लगभग 1900 हितग्राहियों को प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर में 264 हितग्राही लाभान्वित किए गए। स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज के तहत 365 सदस्यों को 886 लाख रूपए के लाभ प्रदान किए गए। पीएम मुद्रा योजना में 727 हितग्राहियों को 2215 लाख रूपए के लाभ प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 442 हितग्राहियों को 3724 लाख  रुपए के लाभ प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाएं लाखों परिवारों को रोजगार देने का कार्य कर रही है। बेरोजगारों को स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का कार्य कर रहे हैं। डॉ. पांडे ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की मेहनत, कर्मठता, कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि रतलाम जिले में कोरोना काल में समूहों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में मास्क बनाकर बीमारी के संक्रमण को रोकने में अहम भूमिका अदा की है। डॉक्टर पांडे ने चालू वित्तीय वर्ष में रतलाम जिले में हितग्राहीमूलक योजनाओं द्वारा लगभग 22 हजार हितग्राहियों को 300 करोड रुपए के वित्तीय सहायता लाभ देने का जिक्र करते हुए कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की।

कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रोजगार मेले के आयोजन का उद्देश्य बताया। जिले में नागरिकों को आर्थिक रूप से समृद्ध एवं सक्षम बनाने, आर्थिक तरक्की की दिशा में अग्रसर करने में शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं की भूमिका पर अपने संबोधन में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री हिमांशु शुक्ला ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें