Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: राजमहल के मुख्य द्वार पर ‘‘एक शाम राम के नाम’’ का हुआ भव्य आयोजन : Video

admin

Mon, Jan 22, 2024

जियेंगे तो श्रीराम के लिये मरेंगे तो श्रीराम के लिए : श्री पटेल

रतलाम 22 जनवरी । ये धरती श्रीराम की है, हम जियेंगे तो श्रीराम के लिये मरेंगे तो श्रीराम के लिये। उन्होने कहा कि 500 वर्षो के बाद हमारी पीढ़ी को श्रीराम मंदिर का सौभाग्य मिला है। उक्त उद्गार महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पैलेस रोड़ राजमहल के मुख्य द्वार पर 21 जनवरी रविवार को आयोजित ‘‘एक शाम राम के नाम’’ के अवसर पर व्यक्त किये। ‘‘एक शाम राम के नाम’’ कार्यक्रम में अपार जनसमुह के सम्मिलित होने पर उनका आभार व्यक्त किया।

22 जनवरी हिन्दू संस्कृति का गौरव दिवस : श्री काश्यप

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री म.प्र. शासन एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप ने 22 जनवरी का दिन हिन्दू संस्कृति का गौरव दिवस है, प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र जी मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर हिन्दू समाज का गौरव बढ़ायेंगे।

आयोजित कार्यक्रम में कारसेवकों का सम्मान किया गया। ‘‘एक शाम राम के नाम’’ कार्यक्रम की शुरूआत राजमहल के मुख्य द्वार पर स्थित हनुमानजी के मंदिर पर माल्यार्पण की गई। कार्यक्रम की शुरूआत जैन पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने गीतो पर आधारित रामलीला का सजीव चित्रण किया इसके बाद संत मीरा कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शबरी के राम की मन मोहक प्रस्तुति दी साथ ही स्थानीय कलाकार किरण चौहान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति दी।

दिल्ली के कलाकारों द्वारा, श्री राम दरबार, सिंदूरी हनुमान जी ( सिंदूर की महिमा ) एवं वानर सेना सहित बाहुबली हनुमान जी की अद्भुत एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई जिसे देख दर्शक आनंदित हो गए एवं दिल्ली से आए भजन गायक कमलेश ने जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे, मोहे चढ़ गया भगवा रंग, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे जैसे भजनों पर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया साथ ही पूरे परिसर का वातावरण राम मय कर दिया।

https://youtu.be/5c4Gz9bqK1w?si=fGJMz63nhSiQMcLj

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें