प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण (भू-अर्जन) पर किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि को चार गुना करने के ऐतिहासिक निर्णय का रतलाम में भव्य स्वागत किया गया। आज कोर्ट चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम एवं भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में एकत्रित हुए जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस किसान हितैषी कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। मुआवजे को चार गुना करने का निर्णय किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा और उनके हितों की रक्षा करेगा।
प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल पाटीदार और जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल, कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार और जिला पंचायत सदस्य गणेश मंडिया ने भी अपने विचार रखे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह: कार्यक्रम में रघुवीर सिंह शक्तावत, जुझार सिंह जोधा, मनमोहन सिंह सोनगरा, कैलाश जाट, मोहन चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, जनपद प्रतिनिधि और सरपंच उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई।