Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

रक्तदान कर बिखेरे मानवता के रंग : मानव सेवा समिति की पहल पर 32 युवाओं ने किया रक्तदान

Raj Kumar Luniya

Sun, Mar 8, 2026

रतलाम मप्र। होली के पावन पर्व पर जहाँ पूरा शहर रंगों के उत्सव में डूबा था, वहीं कुछ युवाओं ने रक्तदान कर दूसरों के जीवन में खुशियों के रंग भरने का सराहनीय कार्य किया। शहर के अस्पतालों में रक्त की बढ़ती मांग और कमी को देखते हुए मानव सेवा समिति के आह्वान पर 32 रक्तदाताओं ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए रक्तदान किया।

संयुक्त प्रयासों से सफल हुआ अभियान: मानव सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मुरली वाला, पूर्व सचिव गोपाल कृष्ण सोढ़ानी, हेमंत मेहता, राजेश सोमानी, निर्मल कटारिया, डॉ. इंदरमल मेहता एवं पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान चलाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रक्तदाताओं से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया गया, जिसके बाद युवाओं का दल ब्लड बैंक पहुँचा।

46 यूनिट की मांग और युवाओं का जोश: पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि 7 मार्च को रतलाम, जावरा और नागदा के अस्पतालों से कुल 46 यूनिट रक्त की मांग आई थी। इस विकट परिस्थिति में विभिन्न संगठनों के युवाओं ने आगे आकर मोर्चा संभाला।

  • माहेश्वरी युवा संगठन: अंकित माहेश्वरी, उमेश मारोठिया, पंकज मुंदडा, राहुल माहेश्वरी, अंकित गायकवाड़, दिव्यांश लाठी, विवेक उपाध्याय और ऋषिराज सुराणा ने रक्तदान किया।

  • जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल: विपिन श्रीमाल और शीतल काबरा के सहयोग से पलाश जैन, विपुल अग्रवाल, रितेश कुमार कटारिया, संजय मेहता, सन्देश जैन, अर्पित गादिया, कुमार पाल मुणत, दीपांशु कटारिया और वैभव कटारिया ने सहभागिता की।

  • अन्य सेवाभावी युवा: दशरथ पाटीदार, दीपक पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, शुभम सकलेचा, संजय शर्मा (मलिक), राकेश पाटीदार, कमलेश कटारिया, समीर नायर, सतीश भलमे, आशीष व्यास, जयदीप जैन, नेपाल सिंह सिसोदिया, भाग्गेश गुमास्ते एवं अमित चोरडिया ने भी रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा की।

सम्मान और आभार : मानव सेवा समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं के इस जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने युवाओं के इस निस्वार्थ योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि त्यौहार के समय में रक्तदान करना वास्तविक अर्थों में उत्सव मनाना है।

Tags :

Blood_Donation

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें