Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: खाद्य पदार्थों के नमूने मानक स्तर के नहीं पाए जाने पर 11 फर्मों पर 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया

admin

Wed, Mar 1, 2023

रतलाम 01 मार्च 2023/ खाद्य पदार्थों के नमूने मानक स्तर के नहीं पाए जाने पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी न्यायालय द्वारा जिले की 11 फर्मों पर कुल 6 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल द्वारा जिले में विभिन्न संस्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए थे उनमें से कई नमूने अमानक स्तर के पाए गए। इस पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी न्यायालय ने कुल 6 लाख रूपए का जुर्माना संबंधित फर्मों पर लगाया है। यदि उनके द्वारा 1 महीने के अंदर जुर्माना नहीं भरा गया अथवा अपील नहीं की गई तो भू राजस्व से जुर्माना वसूल किया जाएगा तथा जुर्माना जमा नहीं करने तक उनके लाइसेंस नोटिस देकर निलंबित किए जाएंगे।

जिन फर्मों पर 1 लाख रुपया जुर्माना लगाया गया है उनमें खुला तेल विक्रय करने पर रतलाम का बजरंग तेल भंडार, अवमानक मावा विक्रय करने पर वर्धमान मावा वाला, अवमानक स्तर का घी विक्रय करने पर पाटीदार ब्रदर्स धानमंडी शामिल है। जिन फर्मों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया उनमें अवमानक पनीर का उपयोग करने पर रतलाम की समता सागर होटल, नामली की मां सागर होटल, मिथ्या छाप नमकीन विक्रय करने पर खंडेलवाल नमकीन शामिल है। जिन फर्मों पर 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है उनमें अवमानक सोयाबीन तेल विक्रय करने पर जावरा की श्याम ऑयल मिल तथा अवमानक तेल विक्रय करने पर स्नेहिल आयल मिल शामिल है।

इसके अलावा रावटी के समीरमल किराना पर मिथ्या छाप पारस घी विक्रय करने एवं जावरा के न्यू पार्श्वनाथ ट्रेडर्स पर मिथ्या छाप चाय की पत्ती का विक्रय करने पर 30-30 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। जय महाकाली आइसक्रीम पर अवमानक कुल्फी का विक्रय करने पर 10 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें