CM HELPLINE शिकायत निवारण शिविर : 75 में से 44 शिकायतों का किया गया मौके पर त्वरित निराकरण
Raj Kumar Luniya
Sat, May 31, 2025
दिनांक 30.05.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से एक विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान रतलाम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए लगभग 75 से अधिक शिकायतकर्ता ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनने और समझने के बाद तत्काल निराकरण की प्रक्रिया अपनाई गई ताकि शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत मिल सके।
44 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा अन्य शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जनसामान्य की समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।
Tags :
S.P_RATLAM
RATLAM_POLICE
विज्ञापन
विज्ञापन