Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों एवं चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर दिये कई आवश्यक दिशा निर्देश

admin

Sat, Oct 14, 2023

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा आज दिनांक 14.10.23 को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थान प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जिले के समस्त थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था एवं अपराधो की समीक्षा के साथ आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनावी सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों से आगामी त्योहारों नवरात्री, दशहरा आदि के आयोजन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश प्रदान किए।

आगामी त्योहारों के संबंध में एसपी ने सभी थाना प्रभारी को निर्धारित फॉर्मेट में आयोजकों से जानकारी भरवाकर आचार संहिता का पालन सूनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि 10:00 बजे बाद डीजे चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं किसी भी तरह के जुलूस या आयोजन के पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। जिले में कुल 713 स्थान पर घट स्थापना की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जारी आचार संहिता के पालन करवाने के एवं सभी लाइसेंसी हथियारों को 07 दिवस के अंदर जमा करवाने हेतु निर्देशित किया।

क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने गुंडा फाइलों की भी समीक्षा की। जनवरी 2023 से लेकर अभी तक सर्वाधिक 250 नई गुंडा पहले रतलाम पुलिस द्वारा खोली गई है। 150 के लगभग और गुंडा फाइलें प्रक्रिया में है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को दिए निम्न दिशा निर्देश

  1. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करेंगे।
  2. अवैध गतिविधियों शराब, जुआ सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ और सख्ती से कार्रवाई की जाए।
  3. खुले में शराब पीने वालों, असामाजिक तत्वों और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाए।
  4. सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र के आसूचना संकलन को और मजबूत करे।
  5. छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  6. स्थाई वारण्टी-गिरफ़्तारी वारंटियों की भी धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें