Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा, तस्करी का ऐसा तरीका की कोई सोच भी नहीं सकता : Video

admin

Sun, Oct 27, 2024

रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध दो दिन में चौथी कार्रवाई : थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस ने एम्बुलेंस वाहन से 8 क्विंटल 39 किलो डोडाचूरा ले जाते 2 तस्करों को पकड़ा, एम्बुलेन्स वाहन में परिवहन करते 42 बोरो में भरा कुल 8 क्विंटल 39 किलो 850 ग्राम मादक पदार्थ सहित अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार ।

पुलिस टीम को दिनांक 27.10.2024 को विश्वनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक FORCE कम्पनी की एम्बुलेन्स गाडी क्रमांक MH06BW5365 से दो व्यक्ति जिनकी उम्र करीबन 35 - 40 साल है, एम्बुलेन्स मे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा से भरे बोरे लेकर मन्दसौर जावरा तरफ से रतलाम, बदनावर होते हुये महाराष्ट्र तरफ जाने वाले है । मुखबीर सूचना पर से सेजावता फन्टा फोरलेन रोड़ पर नाका बन्दी की गई । जावरा मन्दसौर तरफ से FORCE कम्पनी की एम्बुलेन्स गाडी क्रमांक MH06BW5365 आते दिखी जिसे घेरा बन्दी कर रोका गया । एम्बुलेन्स के अन्दर दो व्यक्ति बेठे व पीछे तरफ काले रंग के प्लास्टिक के बोरे भरे हुये रखे थे । एम्बुलेन्स गाडी को साईड मे लगवाकर गाडी के चालक व उसके पास बेठे व्यक्ति से नाम पता पुछते गाडी के चालक ने अपना नाम रणजीत पिता गंगाराम मोडके जाति कुर्मी मराठी उम्र 42 साल निवासी ग्राम तला थाना तला जिला रायगढ महाराष्ट्र व उसके पास बेठे व्यक्ति ने अपना नाम रूपेश माने पिता लक्ष्मण माने जाति कुर्मी मराठी उम्र 35 साल निवासी ग्राम तला थाना तला जिला रायगढ महाराष्ट्र का रहने वाला बताया ।

रणजीत व रूपेश की एम्बुलेन्स की तलाशी लेते पीछे तरफ का गेट खुलाकर चेक करते पीछे तरफ गाडी के अन्दर 42 प्लास्टिक के बोरे भरे हुये जिनके मुह मशीन के धागे से सिले हुये मिले । बोरो का मुह खोलकर अन्दर तक हाथ डालकर देखते बोरो के अन्दर मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा हुआ मिला। मादक पदार्थ डोडाचुरा को इलेक्ट्रानिक तोल कांटे पर तोल करते बोरे का कुल वजन 8 क्विटल 39 किलो 850 ग्राम बोरो सहित होना पाया गया । जो मौके पर एम्बुलेन्स व मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया व आरोपी रणजीत व रूपेश के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 776/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपियो से प्रथम दृष्टया पुछताछ करते मादक पदार्थ सीतामऊ के पास से लेकर आना व महाराष्ट्र ले जाना बताया है आरोपीयो से गहनता से पुछताछ की जा रही है ।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
01.रणजीत पिता गंगाराम मोडके जाति कुर्मी मराठी उम्र 42 साल निवासी ग्राम तला थाना तला जिला रायगढ महाराष्ट्र।
02.रूपेश माने पिता लक्ष्मण माने जाति कुर्मी मराठी उम्र 35 साल निवासी ग्राम तला थाना तला जिला रायगढ महाराष्ट्र।

जप्त मश्रुका –

  1. काले रंग के प्लास्टिक के 42 बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 8 क्विंटल 39 किलो 850 ग्राम किमती 17 लाख रूपये।
  2. एक FORCE कम्पनी की एम्बुलेन्स गाडी जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MH06BW5365 किमती 15 लाख रूपये।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उनि वी.डी. जोशी, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी,सउनि अजमेरसिह भुरिया, सउनि दशरथ माली, प्रधान आरक्षक नीरज त्यागी, आरक्षक पवन मेहता, आरक्षक अर्जुन खिची, आरक्षक लखनसिह, आरक्षक मोहन पाटीदार, आरक्षक धर्मेन्द्र मईड़ा, आरक्षक लंकेश पाटीदार, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती की सराहनीय भुमिका रही ।

https://youtu.be/3XxVVr81DDo?si=19vBVVfHT7r4E5Yt

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें