Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: रतलाम पुलिस की कांबिंग गश्त : लंबे समय से फरार 19 स्थाई वारंट व 58 गिरफ्तारी वारंट किए तामील : Video

admin

Wed, Jan 22, 2025

दिनांक 22 जनवरी 2025- जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार की अगुवाई में, सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में, दिनांक 21–22 जनवरी की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं प्रशिक्षु आईपीएस श्री विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी जावरा श्री शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी आलोट श्री मति शाबेरा अंसारी, के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

लंबे समय से फरार 19 स्थाई वारंट, 58 गिरफ्तारी वारंट किए तामील : पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर शहर में कांबिंग गश्त हेतु रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा अपने अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त हेतु रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-19 स्थाई वारंटियों, 58-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।

कांबिंग गश्त के दौरान ढाबों, होटल एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई : पुलिस टीम द्वारा ढाबों, होटलों, एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। इस दौरान थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अंतर्गत पाटीदार का ढाबा सोहनगढ़ से 02 पेटी अवैध शराब जप्त की गई। चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश दी गई। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

https://youtu.be/jIYTOWogELM

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें