Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: म.प्र में बढ़ते बलात्कार और यौन शोषण को लेकर रतलाम महिला कांग्रेस ने कल दिया था ज्ञापन, आज ही सामने आगई शर्मसार करने वाली घटना

admin

Sun, Sep 29, 2024

रतलाम। दिनांक 28 सितंबर 2024 शनिवार को दोपहर 12:30 बजे महू रोड स्थित एसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस द्वारा ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के साथ हो रही यौन शोषण व बलात्कार की घटनाओं तथा बढ़ते अपराधों को लेकर शहर महिला कांग्रेस रतलाम द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन का वाचन रतलाम शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने किया। कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रही बाल यौन शोषण की घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं l प्रदेश में महिलाएं, बच्चिया कहीं भी सुरक्षित नहीं है मंदिर, स्कूल, वैन, बसों में इन घटनाओ को लगातार राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इन अपराधियों को पुलिस तथा प्रशासन का कोई डर नहीं है। ये देश और समाज के लिए कलंक है l ऐसे लोगों पर शक्ति से कार्यवाही होनी चाहिए l इन्हीं सब बातों को लेकर शहर महिला कांग्रेस रतलाम द्वारा एएसपी श्री राकेश खाखा को ज्ञापन दिया गया।

इस अवसर पर शहर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी उपस्थिति रही। इसमें अध्यक्ष कुसुम चाहर, उपाध्यक्ष नगमा बेलूत, ब्लॉक अध्यक्ष  अन्नू नेकाडी, महामंत्री राधा प्रजापति, सचिव मीना पुरोहित, सचिव आयेशा कुरैशी, मीना खत्री, ज्योति देवड़ा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

कल ही महिला शहर कांग्रेस ने बाल योन शोषण की घटनाओं को लेकर एएसपी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया और आज ही रतलाम शहर में 80 फिट स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल साई श्री एकेडमी से यह शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहा UKG में पड़ने वाली 5 साल की छात्रा के साथ स्कूल 10वी में पड़ने वाले स्कूल के ही चौकीदार के लड़के द्वारा बच्ची के साथ गलत काम होने का मामला सामने आया है। बच्ची का यौन शोषण करने वाला आरोपी बाल अपचारी है जिसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

मां और परिजन ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि मासूम बच्ची को घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने का काम उसकी मौसी करती है। तीन दिन से उनकी बच्ची को बुखार आ रहा है। उसे लघुशंका निवारण में भी काफी तकलीफ हो रही है। गत 27 सितंबर की रात बच्ची लघुशंका के लिए सुविधाघर जाने के लिए उठी तो उसे काफी तकलीफ हो रही थी। उसने मौसी को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में जलन हो रही है। मौसी ने बच्ची की मां को जगाया। उन्होंने बच्ची का प्राइवेट पार्च चैक किया तो वह असामान्य था।

घटना पर आई महिला शहर कांग्रेस कुसुम चाहर की प्रतिक्रिया : स्कूल और घरों में बढ़ते जारहे मोबाइल के उपयोग यौन शौषण की घटनाओ को बढ़ावा देने में एक प्रमुख साधन है, स्कूल में मोबाइल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने चाहिए, स्कूल द्वारा होमवर्क भी मोबाइल पर नहीं दिया जाना चाहिए, ऑनलाइन क्लासेस से बच्चो को दूर रखना चाहिए। पुराने समय में भी पढ़ाई होती थी तब मोबाइल नही होते थे व ज्यादातर पढ़ाई किताबों से होने के कारण मन की एकाग्रता भी मजबूत रहती थी। बच्चों को मोबाइल से दूर रखने में अभिभावक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा मोबाइल से दूर रखें व किताब पढ़ने की आदत डाले।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें