Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम इशरथुनी में किया गया जनसंवाद : Video

admin

Sun, Jan 19, 2025

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत जनता की समस्या और शिकायत जानने के उद्देश्य से स्वयं ही जनता के पास पहुंच रहे है। पुलिस अधीक्षक द्वारा हर शनिवार जिले के ग्रामीण अंचल के पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने का अभियान प्रारंभ किया है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इशरथूनी पहुंचे और लोगों के साथ सीधा संवाद किया। पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम वी डी जोशी भी उपस्थित रहे।

जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर मौके पर ही थाना प्रभारी को जीरो पर FIR करने के दिए निर्देश : जनसंवाद के दौरान फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक को बताया कि जमीनी विवाद में एक व्यक्ति द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मौके पर ही थाना प्रभारी द्वारा जीरो पर FIR दर्ज की गई। अवैध शराब बिकने की शिकायत पर बीट प्रभारी से मांगा जवाब : क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट प्रभारी से जवाब मांगा है। पुलिस अधीक्षक के समक्ष आम जन द्वारा अवैध शराब बिक्री, एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन, शराब पीकर वाहन चलाने, अतिक्रमण, असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रुप बनाकर माहौल बिगड़ने की शिकायतें सुनाई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर पुलिस अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कारवाई के निर्देश दिए।

लोगों ने बताया छोटे छोटे बच्चे चलाते है गैंग, पुलिस अधीक्षक द्वारा गैंग बनाकर असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर कारवाई के दिए निर्देश : पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस का कार्य जनता को उनकी समस्याओं से राहत दिलाना है। पुलिस अधिकारियों की किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता द्वारा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया।

https://youtu.be/-8nfm9t5g8Y
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी को निम्नानुसार निर्देश दिए :
  • 1. पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी और बीट प्रभारी को अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वाले पर कारवाई करे।
  • 2. 8 लेन के आसपास पुलिस सक्रियता बनाए रखे।
  • 3. ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर दुरुस्त करवाए
  • 4. अवैधानिक लाउड स्पीकर, डीजे पर कारवाई करे।
  • 5. चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु गश्त को प्रभावी रूप से करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें