Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: 3 नाबालिक बच्चों के साथ मारपीट करने वाले 2 नाबालिक आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा : घटना का Video

admin

Mon, Dec 9, 2024

दिनांक 06.12.24 को सोशल मीडिया पर तीन नाबालिक बच्चों के साथ मारपीट करने संबंधी एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें एक युवक तीन नाबालिक बच्चों के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो एवं पीड़ित बालकों के बयान के आधार पर तत्काल थाना माणकचौक पर दो आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 126(2), 351(2), 196 और 3 (5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा तत्काल आरोपियों की पताराशी कर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक श्री सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में आरोपियों की पताराशि हेतु टीम का गठन किया।

पुलिस टीम द्वारा पीड़ित बच्चों के बयान तथा वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। वीडियो में पीड़ित बच्चों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई देने वाले आरोपी की पहचान 16 वर्षीय नाबालिक बालक के रूप में हुई, जिसे अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया।

पूछताछ करने पर अन्य सह आरोपी 15 वर्षीय नाबालिक( वीडियो बनाने वाला) का नाम सामने आया जिसे भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

  • पुलिस अभिरक्षा में लिए गए आरोपी
  • 1/ 16 वर्षीय विधिविरुद्ध बालक
  • 2/ 15 वर्षीय विधिविरुद्ध बालक

सराहनीय भूमिका – नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, सउनि शिवनाथ सिंह राठौर, प्र आर नारायण सिंह जादौन, प्र आर दिलीप सिंह, आर रणवीर सिंह भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।

https://youtu.be/Zf71kEE5Hdw

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें