Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार

Raj Kumar Luniya

Fri, Apr 17, 2026

रतलाम पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रिंगनोद पुलिस ने ग्राम परवलिया में छापेमारी कर दो नाबालिग बालिकाओं को देह व्यापार के चंगुल से सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने दी दबिश : ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में थाना प्रभारी बड़ावदा वैभव प्रिय, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्द सिंह आजाद एवं चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी शामिल थे। मुखबिर की सूचना पर टीम ने ग्राम परवलिया में दबिश दी।

कार्रवाई और रेस्क्यू : पुलिस टीम ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए महिला आरोपी के घर से दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। मौके पर खरगोन निवासी एक युवक, माखन पिता प्रकाश वानखेड़े (22 वर्ष), भी पाया गया जो इस अनैतिक कृत्य में संलिप्त था।

गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज : पुलिस ने महिला आरोपी और आरोपी माखन के विरुद्ध थाना रिंगनोद में अपराध दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय भूमिका : इस पूरी कार्रवाई में महिला थाना रतलाम, थाना रिंगनोद, थाना बड़ावदा और पुलिस चौकी ढोढर की संयुक्त टीम की विशेष भूमिका रही।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें