Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

7 सुने मकानों को बनाया था निशाना : चोरी के माल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार : Video

Raj Kumar Luniya

Fri, May 9, 2025

चोरी की 7 वारदातों पर एक नज़र

  • दिनांक 07.05.25 की रात्री मे सखवाल नगर रतलाम से एक एक्टीवा सफेद रंग की MP43DV0869 की चोरी

  • शुभम सृष्टी कालोनी रतलाम से सुने मकान के दरवाजे का नकूचा तोड़कर की चोरी

  • कस्तुरबा नगर सेन्ट्रल प्लाजा मे सुने मकान से नकूचा तोडकर सोने चांदी के आभूषण किए चोरी

  • 29.04.25 की रात्री मे एम.बी. नगर से एक टीवीएस एक्सेस वाहन MP43ZA1237 की चोरी

  • पुखराज कालोनी रतलाम मे सुने मकान मे ताला तोड़कर चांदी के आभुषण किए चोरी

  • दिनांक 26.10.24 की रात्री मे सिद्धार्थ नगर के सुने मकान मे ताला तोडकर चांदी के आभुषण एवं नगदी किए चोरी

  • वर्ष 2023 मे एक हीरो होण्डा स्पेलेन्डर वाहन चोरी होने की घटना पर भी प्रकरण पंजीबद्ध कर टीम का गठन किया गया था।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पर नज़र

बंजली बायपास पर चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की एक्टिवा गाडी के चालक को रोकते चालक से नाम पुछते गुरदीप उर्फ लक्की पिता आनंद सिहं निवासी राजस्व कालोनी रतलाम होना बताया व वाहन सम्बंधी दस्तावेज पुछते नही होने पर वाहन के इंजन नम्बर चेसिंस नंबर उपरोक्त थाने के अपराध क्रमांक 362/25 धारा 303(2) बीएनएस का चोरी होना पाया गया।

इस संबंध में गुरदीप की तलाशी ली गई तथा एक्टिवा वाहन की तलाशी लेते एक्टिवा गाडी की डिक्की में चोरी करने के औजार एवं सोने चांदी के आभूषण सोने चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी,टाप्स, मोती आदि मिले।

पुछताछ करते गुरदीप द्वारा उक्त वाहन को सखवाल नगर रतलाम से व सोने चांदी के आभूषणों की चोरी कस्तुरबा, शुभम सृष्टि कालोनी, पुखराज कालोनी में घर के ताले तोडकर चोरी एवं एमबी नगर, सखवाल नगर, डाट की पुल से वाहन चोरी करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया।

जप्त की गई चोरी की सामग्री पर एक नज़र

अनुसंधान के दौरान सोने चांदी के आभूषण सोने चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी,टाप्स, मोती दो एक्टिवा गाडी एक हिरो होण्डा स्पेंडर वाहन कूल किमती करीबन 8 लाख आरोपी के कब्जे से 3500/- रुपए नगदी थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के विभिन्न अपराधो में जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 09.05.25 को माननीय न्यायालय मे प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा।

आपराधिक रिकार्ड : आरोपी गुरदीपसिंह उर्फ लक्की के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड जिला रतलाम मे 01 अपराध एवं जी.आर.पी. थाना रतलाम मे 01 पूर्व में चोरी का अपराध पंजीबद्ध है।

महत्वपूर्ण भूमिका : निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, उनि. ध्यानसिंह सोलंकी,आर. रवि चन्देल व अभिषेक पाठक की आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सराहनीय भूमिका : उनि. केशरसिंह यादव, सउनि. प्रदीप शर्मा, सउनि. इशाक खान, सउनि. विनोद कटारा , प्र.आर. निरज त्यागी, प्र.आर. राधूसिहं, प्र.आर. नौशाद खान, प्रआर. धीरज गावडे, प्र.आर. रितेश पाटीदार, आर. महेन्द्र परमार आर. मयंक जाटव, आर. पवन व आर. विपुल भावसार सायबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें