Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: DIG और SP को कार्यवाही हेतु दिया ज्ञापन : मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से जालसाजी और हेराफेरी कर 4 लाख रुपए निकाले

admin

Wed, Apr 9, 2025

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट समिति रतलाम द्धारा मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से जालसाजी और हेराफेरी कर 4 लाख रुपए निकालने वाले आरोपी रमेश शर्मा के विरुद्ध हेराफेरी , जालसाजी एवं अमानत में ख़यानत का प्रकरण दर्ज करवाने हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज, एवं श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम को ज्ञापन दिया गया।

अध्यक्ष पद से हटाए जाने के 3 वर्ष बाद मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से हेराफेरी एवं जालसाजी कर चार लाख रुपए की राशि निकाल लेने तथा समाज की अमानत महत्वपूर्ण पेपर फाइल आदि अभी तक नहीं देने वाले आरोपी रमेश शर्मा पिता कन्हैया लाल निवासी दीनदयाल नगर रतलाम के विरुद्ध हेरा फेरी जालसाजी तथा अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज करवा कर चार लाख रुपए की राशि जब्त कर, समाज के महत्वपूर्ण पेपर दिलवाने को लेकर मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधिक्षक महोदय रतलाम को ज्ञापन दिया गया

उक्त जानकारी श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने दिनांक 12 फरवरी 2012 को रमेश शर्मा पिता कन्हैया लाल शर्मा निवासी दीनदयाल नगर रतलाम को समाज का अध्यक्ष बनाया गया था रमेश शर्मा को अध्यक्ष का प्रभाव देते समय निवृतमान अध्यक्ष द्धारा महत्वपूर्ण पेपर फाइल, बस्ते सहित 41 सामान दीया गया था। रमेश शर्मा, द्बारा समाज अध्यक्ष के दायित्व का सही निर्वाह नहीं करने, मंदिर की पूजा पाठ, बैठक आदि समय पर नहीं करवा पाने के चलते उसे दिनांक  17.05.2015 को समाज अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

इसके कुछ दिनों बाद ही थाना दीनदयाल नगर रतलाम ने रमेश शर्मा को हाउसिंग बोर्ड के द्वारा अन्य लोगों को अलॉट किये गये 8-10 प्लाट मकान फर्जी और जाली दस्तावेज तैयार कर बेचने के आरोप में जालसाजी और हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, और समाज की अमानते महत्वपूर्ण पेपर फाइल, बस्ते, चेक बुक आदि सामान रमेश शर्मा के पास ही रह गए।

दिनांक 17.5.2015 को रमेश शर्मा को समाज अध्यक्ष पद से हटाये जाने के तीन वर्ष बाद, उसने जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसके पास रखी हुई ट्रस्ट की चेक बुक से मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के खाता नंबर 666022022050 से दिनांक 04.05.2018 को अवैधानिक रूप से जालसाजी से चार लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। जो कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

रमेश शर्मा से इस बारे में पूछने पर वह बहुत समय तक टालमटोल करता रहा परंतु अब वह समाज के वाट्सएप ग्रुप पर अभद्र शब्दों का प्रयोग कर जानकारी देने से मना कर रहा है।

रमेश शर्मा का कोई काम धंधा नहीं है, और ना ही कोई पुश्तैनी संपत्ति है, वर्तमान में वह शहर कांग्रेस का झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बताता है, वह और उसकी पत्नी कांग्रेस से दीनदयाल नगर क्षेत्र से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं, रमेश शर्मा का एकमात्र कार्य हेराफेरी और जालसाजी करना है। जालसाजी और हेराफेरी से कमाये गये रुपए से उसने दीनदयाल नगर रतलाम में एक दो मंजिला मकान, रुणीजा रोड पर पेट्रोल पंप, तथा गोरा काला भेरू मंदिर पर जमीन खरीद रखी है, तथा थाना दीनदयाल नगर रतलाम के बहुत से पुलिस कर्मचारियों के साथ उसका रोज़ उठना बैठना, खाना पीना होता है।

उपरोक्त विषय को लेकर ट्रस्ट समिति द्वारा दिनांक 13.11.24 को मय सभी सबुतो के शिकायत थाना दीनदयाल नगर रतलाम पर की गई थी, समय होने पर सूचना के अधिकार के तहत भी जानकारी मांगी गई है, थाने द्धारा कहा जा रहा है कि जांच जारी है, जिस पर 30 मार्च 25 गुड़ी पड़वा पर समाज ने थाना दीनदयाल नगर रतलाम द्धारा रमेश शर्मा के विरुद्ध जालसाजी, हेराफेरी एवं अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज नहीं करने पर बहुत आक्रोश व्यक्त करते हुए रमेश शर्मा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उससे 4 लाख रुपए जब्त करने एवं महत्वपूर्ण पेपर समाज ट्रस्ट को दिलवाने को लेकर ज्ञापन देने का निर्माण लीया गया था, ज्ञापन पर शीध्र कार्यवाही नहीं होने पर समाज द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें