Breaking News
पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | कबाड़ गोदामों पर एक्शन : 85 कबाड़ियों को हटाने मुहिम शुरू, 5 पर गिरी गाज : Video | दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का 'वैचारिक अधिष्ठान : पाठ पढ़ने जुटे 170 से अधिक दिग्गज |

: रतलाम शहर के युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल CAIT के प्रदेश सचिव चयनित

admin

Fri, Mar 3, 2023

रतलाम, देश व प्रदेश की शीर्ष व्यवसायिक संस्था कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के चुनाव भोपाल में संपन्न हुए जिसमें रतलाम शहर से उद्योगपति वरुण पोरवाल को प्रदेश सचिव चयनित किया गया l वरुण पोरवाल ने बताया कि वर्तमान समय में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने हेतु उद्योग व व्यापार का समन्वय अत्यंत आवश्यक है एवं शहर के व्यवसायियों को अपनी बात रखने के लिए एक प्रमुख प्रदेश स्तरीय कैट जैसा मंच उपलब्ध है l पोरवाल ने यह भी बताया कि कैट संस्था से पूरे देश में चार करोड से अधिक व्यवसायी जुड़े हैं l पोरवाल का लक्ष्य अगले एक साल में रतलाम जिले के व्यवसायियों को एमएसएमई का लाभ दिलाना, जिले में 20 नवीन लघु उद्योग स्थापित करने में सहयोग प्रदान करना एवं तकरीबन 300 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करना रहेगा l साथ ही रतलाम शहर के व्यवसायियों के विकास हेतु समय-समय पर एमएसएमई शिविर, सेमिनार आदि का आयोजन भी होगा जिससे उनकी व्यवसायिक गतिविधियों को लाभ पहुंच सके l जल्द ही रतलाम जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा एवं जिला व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा l उद्योगपति वरुण पोरवाल शहर की प्रतिष्ठित पोरवाल इंडस्ट्रीज से संबंध रखते हैं एवं मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर ऑफ एसएमई, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, आदि देश व प्रदेश की कई प्रमुख औद्योगिक व व्यवसायिक संस्थाओं से राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पर जुड़े हैं l पोरवाल के प्रदेश सचिव पद पर चयनित होने पर शहर व प्रदेश की कई प्रमुख व्यवसायिक संस्थाओं जिसमें मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स, ग्लोबल फोरम फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, वैश्य महासम्मेलन, लघु उद्योग भारती, संभागीय उद्योग संघ, रतलाम इलेक्ट्रिकल व्यापारी संघ , साड़ी विक्रेता संघ, नमकीन क्लस्टर एसोसिएशन आदि ने बधाई संदेश प्रेषित किए l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें